भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

नामांकन जांच में विपक्षी प्रत्याशियों के फार्म निरस्त होने से जीत हुई तय, जानसठ व खतौली में समर्थकों का हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, जनपद मुजफ्फरनगर में डेलीगेट पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए, जिसके बाद सभी पांच पदों पर भाजपा खेमे का कब्जा पक्का हो गया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियोंकृअंजु त्यागी (चरथावल), पूर्व चेयरमैन बृजेश रस्तौगी (जानसठ), प्रमोद राठी (सदर), विनोद सैनी (बुढ़ाना) और ऋषिपाल भाटी (खतौली)कृको बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सहकारिता के मूल्यों को मजबूत करते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। 21 जनवरी को हुई जांच में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 जनवरी थी और मतदान 27 जनवरी को प्रस्तावित था। जिले में बैंक की कुल आठ शाखाएं हैं, जिनमें से प्रत्येक से एक-एक प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। नामांकन निरस्त होने के बाद जानसठ और खतौली में विपक्षी खेमे ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। जाट महासभा के ब्रजवीर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा नेताओं पर तानाशाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही जिले में डेलीगेट पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायतइस

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेई पर पर ट्रांसफार्मर और पोल चोरी करने काआरोप, शिकायत में बड़ा दावामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने

Read More »