रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्रा

पूर्व विधायक संगीत सोम और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया नेतृत्व, अयोध्या धाम के प्रति भावपूर्ण आस्था का हुआ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मुजफ्फरनगर में गुरुवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। आनंदपुरी में स्थानीय युवाओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र के माहौल को राम-भक्ति से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा में युवाओं की भारी भागीदारी के साथ परंपरागत वेशभूषा, जयघोष और भक्ति संगीत ने उत्सव को और अधिक भव्य बना दिया।
इस शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि सदियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद साकार हुई सनातन आस्था का वैश्विक संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही करोड़ों सनातनियों का यह सपना पूरा हो पाया है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पूरे देश के सनातनी बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। लगभग 500 वर्षों से श्रीराम धाम के निर्माण की प्रतीक्षा थी। आज वह सपना साकार हो चुका है, इसलिए श्रद्धा और उत्साह दोनों चरम पर हैं।
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह घटना अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और दोषियों पर कार्रवाई तय है। वहीं संभल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश के बाद संबंधित सीजेएम के तबादले पर उठ रहे राजनीतिक सवालों को खारिज करते हुए संगीत सोम ने कहा कि न्यायाधीशों का तबादला पूरी तरह ज्यूडिशरी का विषय है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती, इसलिए इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। सपा विधायक अतुल प्रधान के आरोपों पर संगीत सोम ने कहा कि वो उनको छोटा भाई मानते है और इसी नाते उनकी किसी भी बात का उनको बुरा नहीं लगता, मेरी मीट फैक्ट्री से वो मीट ले जाते रहे हैं। इसलिए उनको पता है कि मेरी मीट फैक्ट्री रही है।
आनन्दपुरी से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, इसमें भारी संख्या में युवाओं की टोलियां शामिल रही। डीजे की धुन पर राम भक्ति का नजारा सभी को आस्था से सराबोर कर रहा था। शोभायात्रा के दौरान रामभक्ति के जयघोष, भगवा पताकाओं और युवाओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का माहौल बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन का स्वागत करते हुए रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ ही आयोजनकर्ताओं ने इसे आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप में मनाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »