मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के नम्बर से युवती परेशान, करेगी पुलिस से शिकायत

एलडीबी चुनाव के लिए भाजपा जिला संयोजक एवं संयोजकों की लिस्ट में मुख्यालय से जारी हुआ गलत नम्बर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में इन दिनों भूमि विकास बैंक लि. के प्रतिनिधि पद पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरी रणनीति के साथ चुनावी बिसात पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, इनमें से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिला संयोजक और बैंकवार संयोजक नामित करते हुए पूरी टीम को उतारा था, इसमें एक संयोजक के नाम पर जारी किये गये फोन नम्बर से बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी। भाजपा की इस लिस्ट के कारण एक युवती की दिन का चैन और रात की नींद सभी कुछ खराब हो गया है, ये युवती भाजपा संगठन से हुई एक गलती के कारण गहरे तनाव में आ गई है और अब भाजपा की इस गलती के खिलाफ वो पुलिस शिकायत करने की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का भारत पर 25% टैरिफ का फैसला: ट्रंप का बड़ा बयान

दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में भूमि विकास बैंक लि. के डेलीगेट्स के साथ ही चेयरमैन का चुनाव होना प्रस्तावित है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के द्वारा 15 जनवरी को जिला संयोजक और संयोजकों की सूची जारी की गई थी। इसमें पदाधिकारियों के मोबाइल फोन नम्बर भी जारी किये गये थे। भाजपा की ओर से इस चुनाव के लिए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह को जिला संयोजक बनाया गया और पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र पाल को मुजफ्फरनगर, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र त्यागी को बुढ़ाना, गौरव पंवार को चरथावल, ऋषिराज वालिया को जानसठ और मनोज राजपूत को खतौली भूमि विकास बैंक प्रतिनिधि चुनाव के लिए संयोजक का दायित्व दिया गया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी नेताओं के मोबाइल नम्बर भी दिये गये, लेकिन इनको सत्यापित नहीं किया गया। यही लापरवाही भाजपा की एक बड़ी गलती साबित हुई है। हुआ यूं कि इस सूची में शामिल एक भाजपा नेता का जो मोबाइल नम्बर जारी किया गया, वो किसी युवती के पास है। इस नम्बर पर जब भी मीडिया या भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग सम्पर्क कर रहे हैं तो युवती के पास फोन जा रहा है। नयन जागृति संवाददाता ने भी इस संयोजक के सूची में दर्ज मोबाइल नम्बर पर चुनाव सम्बंधी जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया तो युवती ने फोन उठाया। जब भाजपा नेता से बात करने के लिए कहा गया तो युवती भड़क उठी और भाजपा नेताओं को बुरा भला कहना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा: शिक्षिका की मुंह दबाकर पति ने की हत्या थी

परेशान युवती का कहना है कि उसके पास दो तीन दिनों से लगातार फोन आ रहे हैं, दिन हो या रात कई फोन आने से वो परेशान है, सभी को मना कर चुकी है कि ये भाजपा नेता का फोन नम्बर नहीं है। वो मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी है। युवती ने आग्रह पूर्वक कहा कि यह फोन नम्बर भाजपा की जो भी जारी सूची है, उससे तत्काल हटवाया जाये। वरना वो इसके खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत करते हुए मानसिक रूप से परेशान करने के लिए कार्रवाई करेगी। सूची में गलत नम्बर दर्ज होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का कहना है कि ये मानवीय गलती है और यदि ये नम्बर किसी युवती के पास चल रहा है तो हम सूची में दर्ज नम्बर को बदलवाने का काम करेंगे। अगर अनावश्यक रूप से अंजानी गलती के लिए किसी को परेशानी हुई है तो इसके लिए हम खेद भी व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  परिक्रमा मार्ग की बदहाली पर मंत्री कपिल देव नाराज, सोमवार को डीएम तलब

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाबमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »