देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था।

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

दोपहर करीब 12 बजे पनियाली मार्ग पर एक खेत में ट्यूबवेल के पास गुरमीत का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव मिलने की सूचना करीब ढाई घंटे बाद गुरमीत के ही मोबाइल फोन से दी गई। परिजनों ने पुलिस पर बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बारिश से जटवाड़ा में मकान ढहा, मासूम समेत चार घायल

तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और भीम आर्मी कार्यकर्ता तल्हेड़ी पुलिस चौकी पहुंच गए। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर कई बार जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गुरमीत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के अनुसार, वह मजदूरी कर रहा था।

सीओ देवबंद शैलेंद्र प्रसाद गौतम ने बताया कि परिवार के लोगों को सूचना देने के बाद ही शव को मोर्चरी भेजा गया था। उन्होंने पुलिस पर सूचना न देने के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share This Article