MUZAFFARNAGAR-पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने कराई ड्रिल

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को एसएसपी संजय वर्मा पुलिस लाइन पहुंचे और साप्ताहिक परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। यहां पर उन्होंने अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई तो पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव की कसौटी पर भी परखा, इस अभ्यास परीक्षा में शस्त्रों को खोलने और बांधने के दौरान कई पुलिस कर्मियों को विफल होते देखा गया।

एसएसपी संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन राजू कुमार साव ने किया। परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाने के साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया और कुछ पुलिस कर्मियों के विफल होने पर आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय और भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का अवलोकन किया। शौचालय व बारबर शॉप में सफाई को चेक किया। पुलिस कैफे का निरीक्षण कर वहां बन रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, कैन्टीन, डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपरकरणों की स्थिति को परखा। यातायात लाईन का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को धूप से बचने हेतु कैप वितरित किये गये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना आशीर्वाद समारोहस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर: गूगल मैप टीम को चोर समझकर ग्रामीणों ने

Read More »