तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

Shivani
Shivani

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया महामंडलेश्वर ज्ञानानंद का चरण वंदन

हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग, दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल बताया गया है।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और एसपी सिटी व्योम बिंदल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  भेडिये ने महिला पर बोला हमला, क्षेत्र में दहशत

बाद में डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने सीएमएस को घायलों के बेहतर उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने पुलिस को हादसे के कारणों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा
Share This Article