गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीर

लोगों ने पटवारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, गंभीर घायलों को मेरठ रेफर, परिजनों ने मांगा मुआवजा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। कोहरे से ढकी रात में किसानों की बुग्गी में पटवारी की कार की जोरदार टक्कर से दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पटवारी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक थाने में हंगामे का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने जानबूझकर अपनी कार चढ़ा दी और गाली गलौच भी की। उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।
खतौलीकृथाना क्षेत्र के जसौला मार्ग पर देर रात एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब खतौली तहसील में तैनात पटवारी विपिन मोतला अपनी स्कार्पियो कार से अपने गांव ककराला लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार शाहपुर गांव के निकट पहुंची, सामने कोहरे की घनी परत के बीच गन्ना डालकर लौट रहे दो किसानों की बुग्गी पर अचानक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिपलहेड़ा निवासी किसान आशीष शर्मा और अनंत कुमार शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बुग्गी से जुड़ा भैंसा मौके पर ही दम तोड़ गया। हादसे की सूचना पर वहां मौजूद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने मौके से भागने का प्रयास कर रहे पटवारी विपिन मोतला को उसकी स्कार्पियो कार सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पटवारी की मौके पर ही पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को भी कब्जे में ले लिया और पटवारी को भी हिरासत में लेकर थाने आ गई थी। उधर, घायल किसानों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।
हादसे के बाद गांव के ग्रामीण और घायलों के परिजन देर रात तक थाने में जमा रहे और पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करते रहे। सुबह होते-होते पटवारी के परिजन तथा अन्य लेखपाल भी कोतवाली पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घायल किसानों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर पटवारी पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया और उचित मुआवजे की मांग की। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला सड़क हादसे और कोहरे की वजह से हुई टक्कर का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पटवारी विपिन मोतला को हिरासत में ले रखा है और मामले की जांच जारी है। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उधर किसान संगठन और ग्रामीण इस घटना को लेकर गुस्से में हैं और घायलों के उपचार तथा आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में हड़तालः दूसरे दिन भी काम बंद, आउटसोर्स कर्मी काम पर लौटे

Also Read This

चरथावल के ठाकुरद्वारा मंदिर में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लिया

मुजफ्फरनगर (चरथावल)। चरथावल में श्रीमती अनुसूईया त्यागी की 5वीं पुण्यतिथि की स्मृति में रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के निकट, आयोजित इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट और राउंड द टेबल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और मानव सेवा के इस प्रयास में भागीदारी निभाई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजाकार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच से रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह

Read More »

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई,

Read More »

मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

अक्षय तृतीया के अवसर पर शिवनगर स्थित मंदिर में जुटे हजारों श्रद्धालु, सामाजिक एकता का दिखा उत्साह मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर रविवार को शिवनगर स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भव्य हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां दिनभर प्रसाद

Read More »