फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, वर्दी,चाकू और बाइक बरामद

मनोज शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं, साल 2016 में पहला मुकदमा थाना दोघट में आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया था

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर ग्रामीणों को अपना शिकार बनाता था। वर्दी और टोपी दिखाकर लोगों से रुपये ऐंठने वाले इस फर्जी पुलिसकर्मी की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी। शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित की गई, जिसने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार इस शातिर पुलिस वाले ठग को दबोच लिया। पुलिस ने इस शातिर के पास से पुलिस की वर्दी, टोपी, बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किये हैं।
थाना शाहपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे धर-पकड़ चक्रव्यूह अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के पर्यवेक्षण में बनाई गई टीम ने क्षेत्र में गांव-गांव फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी कर रहे एक व्यक्ति को धर-दबोचा। शाहपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि इस शातिर ठग की गिरफ्तारी ग्राम बसधाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल के लिंक मार्ग से हुई, जहां आरोपी मोटरसाइकिल पर पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। पुलिस ने उससे वर्दी, बेल्ट, जूते, टोपी, एक नाजायज़ चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की।
थाना प्रभारी ने बताया कि 07 दिसम्बर को पीड़ित मोहित पुत्र ओम सिंह निवासी ग्राम कुटबी ने थाना शाहपुर पर तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर पर आया और उसकी माता और भाई को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाते हुए डराया तथा धमकाया, तथा उनसे 3000 रुपये ठग कर ले गया। शिकायत पर थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने कुछ ही समय में सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहहचान मनोज कुमार उर्फ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जनपद बागपत के रूप में हुई है।
बताया कि मनोज शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी अनेक मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इनमें साल 2016 में पहला मुकदमा थाना दोघट में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं, इनमें से कई मामलों में मनोज वांछित भी चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी कर ऐंठे गये रुपये में से दो हजार की नकदी भी बरादम की है। शातिर ठग मनोज को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी ग्रामीणों को धोखा देने के उद्देश्य से पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय ठगों पर नकेल कसी गई है। मामले की जांच जारी है तथा आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »