दुकान से फूड सप्लीमेंट चोरी, आरोपी फरार

खतौली के श्यामपुरी क्षेत्र में एक दुकान से फूड सप्लीमेंट चोरी का मामला सामने आया है। इस्लाम नगर निवासी आफताब खान ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिद्धार्थ पुत्र उमेश चंद, निवासी बालकराम (मकान संख्या 142/1), पिछले तीन माह से उनकी दुकान पर काम कर रहा था।आरोप है कि घर में शादी होने के कारण दुकान की चाबी सिद्धार्थ के पास थी। इसी दौरान उसने करीब 15 से 20 हजार रुपये के फूड सप्लीमेंट चोरी कर कुछ लोगों को बेच दिए और दुकान व मकान में ताला लगाकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने किया विहिप के मेंहदी केंद्र का शुभारंभ

पीड़ित का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसे में मां-बेटे की मौत, पति जिंदगी से जूझ रहाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »