मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद त्यागी की 10वीं जीत, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही अधिवक्ता समुदाय में उत्साह की लहर दौड़ गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद सभी प्रमुख पदों पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में प्रमोद त्यागी ने 602 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार 10वीं जीत है, जो बार संघ के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप पांच करोड़ लगाने को तैयार, जल निगम के कारण लटका सड़क निर्माण

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौ० अंजुम खान (543 मत) को 59 वोटों से पराजित किया।

अन्य प्रत्याशियों को मिले मत इस प्रकार रहे:

  • अनिल जिंदल – 508
  • सुरेंद्र पाल मैनवाल – 177
  • अर्जुन सिंह – 57

महासचिव पद पर सुरेंद्र कुमार मलिक ने 587 मतों के साथ विजय प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानी

अन्य उम्मीदवारों को मिले मत:

  • प्रदीप कुमार मलिक – 412
  • जितेंद्र कुमार – 396
  • नवाब अली चौधरी – 350

विकास त्यागी – 138

चंद्रवीर चौधरी ने 680 मत प्राप्त कर वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

  • ईश्वर चंद त्यागी – 477
  • धर्मेंद्र कुमार पुंडीर – 336
  • नरेंद्र सिंह कश्यप – 322

कोषाध्यक्ष पद पर नीशुकांत शर्मा 620 मतों के साथ विजयी रहे।

  • मुनव्वर हुसैन – 548
  • सुधीर कुमार चौहान – 412
  • अमित कुमार जैन – 133
  • सुभाष चंद्र गर्ग – 127
इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाल

पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र त्यागी की निगरानी में सम्पन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार संघ परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्तीराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »