सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

सपा महासचिव हरेन्द्र मलिक ने डीएम के बयान पर उठाये सवाल, कहा-विदेशी को किसी भी लिस्ट में वोटर नहीं बनाया जा सकता

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग, योगी सरकार और जिला प्रशासन पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे वोटर सूचियों में कटौती की सुनियोजित साजिश बताते हुए इसे देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण फैसला करार दिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एक-एक वोट की रक्षा के लिए तैयार रहें, क्योंकि आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर मतदाताओं को सूची से बाहर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा के बयान की भी निंदा करते हुए कहा कि वो जनता को बतायें कि पंचायत चुनाव में क्या किसी विदेशी को वोटर के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है?

इसे भी पढ़ें:  UP पंचायत चुनाव 2026: कब होंगे वोट, बैलेट पेपर या EVM? राजभर ने सब साफ किया

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को आयोजित एसआईआर अभियान की समीक्षा करने सपा के एसआईआर प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन जोशी और सपा महासचिव हरेन्द्र मलिक भी पहुंचे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा द्वारा किया गया। यहां सांसद हरेन्द्र मलिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार, प्रशासन और चुनाव आयोग पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसे अभियान के नाम पर आम नागरिकों को डराया जा रहा है और मतदाता सूची में कटौती की जमीन तैयार की जा रही है। सांसद श्री मलिक ने दावा किया कि एसआईआर के कार्यान्वयन में मुजफ्फरनगर जिले ने पार्टी स्तर पर पूरे प्रदेश में पहली पोजिशन हासिल की है। यहां के कार्यकर्ताओं और बीएलए ने शानदार काम किया है। समाजवादी पार्टी के हर कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर ने हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका साबित की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड जज की पत्नी का प्लाट कब्जाने का प्रयास

जिलाधिकारी के इस बयान कि प्रधानी व जिला पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट पर एसआईआर का असर नहीं पड़ेगा, पर भी मलिक ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक न होने वाले व्यक्ति की वोट क्या पंचायत चुनाव की सूची में बनी रह सकती है? डीएम सार्वजनिक रूप से बताएं कि विदेशी नागरिक को क्या स्थानीय निकाय चुनावों में वोटर बनाए रखने का कोई प्रावधान है? उन्होंने इसे प्रशासन द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया। सपा महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि विदेशी नागरिक देश में न संपत्ति खरीद सकता है, न राशन कार्ड या गैस कनेक्शन ले सकता है। ऐसे में यह दुर्भाग्य की बात है कि आज भारत के नागरिकों को खुद को भारतीय साबित करने के लिए कागज ढूंढने पड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, सरकार कमेरो की वोट हटाने का साजिश कर रही है। आपको अपनी और अपने पड़ोसी की वोट बचाने के लिए सजग प्रहरी बनना होगा। 11 दिसंबर के बाद वोटों पर कैंची चलाने का काम शुरू होगा। एक भी पात्र नागरिक की वोट नहीं कटने देनी है। अंत में मलिक ने प्रशासन पर सीधा सवाल दागते हुए कहा कि जब विदेशी नागरिक को भारत में कोई अधिकार नहीं, फिर डीएम साहब बताएं कि ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में विदेशी की वोट कैसे बनी रह सकती है? उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से खड़े होने और हर नागरिक की वोट सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसानों के आक्रोश के सामने नहीं टिक पाई पुलिस की नाकाबंदीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »