भाजपा नेता से आईफोन लूट का खुलासाः दो गिरफ्तार, एक शातिर हुआ फरार

एसएसपी संजय वर्मा ने किया पर्दाफाशः मेरठ-नेपाल-बांग्लादेश तक फैला था शातिर गिरोह का नेटवर्क, बरामद मोबाइल में एप्पल के सर्वाधिक फोन शामिल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की बढ़ती वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महंगे मोबाइल चुराकर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नेपाल और बांग्लादेश तक में सप्लाई करता था। इसी गिरोह ने भाजपा नेता से भी आईफोन की लूट को अंजाम दिया था। गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें अधिकतर एप्पल आईफोन शामिल हैं। इनका एक साथी फरार हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को नई मंडी पुलिस के गुडवर्क की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एटूज़ेड तिराहे से गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को शहर के मौहल्ला कल्याणपुरी, लक्ष्मण विहार निवासी भाजपा नेता सचिन सिंघल का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए छीन लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले और चोरी/छिनैती के एक संगठित गिरोह की जानकारी सामने आई। इसी आधार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और लगातार निगरानी करते हुए 07 दिसंबर की रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन और 28 अन्य चोरी/छिनैती के मोबाइल बरामद किए। बरामद फोन मुख्यतः एप्पल कंपनी के आईफोन हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा बरामद 28 मोबाइलों के संबंध में नई मंडी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे विशेष रूप से महंगे मोबाइल, खासकर आईफोन, को निशाना बनाते थे क्योंकि इनकी मांग अधिक रहती है और ये ऊंचे दामों पर बिकते हैं। दोनों ने स्वीकार किया कि चोरी और छीने गए मोबाइल फोन वे देश के भीतर विभिन्न शहरों और नेपाल व बांग्लादेश में बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्त में फराज उर्फ कांचा पुत्र रहीस आलम निवासी मौ. गुदड़ी बाजार मेरठ और सुहैल पुत्र शफीक निवासी मकबरा जनपद मेरठ शामिल हैं। जबकि इनका एक साथी महफूज पुत्र फजलू रहमान निवासी रशीदनगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ फरार हो गया। इन दोनों शातिरों का अपराधिक इतिहास चौंकाने वाला मिला है। फराज उर्फ कांचा के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस सहित कई मामले दर्ज हैं। कुल 8 मुकदमे अब तक सामने आए हैं। सुहैल पर भी चोरी, हथियार एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 6 मामले दर्ज हैं। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह व दीपक मावी, कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार, अभिषेक नागर और नरेश कुमार शामिल रहे। नई मंडी पुलिस ने फरार अभियुक्त महफूज की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त टीम गठित कर दी है। पुलिस मानती है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में मोबाइल चोरी की कई लंबित वारदातों का पर्दाफाश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस से पूर्व मुजफ्फरनगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने नन्हीं कराटे चैंपियन काव्या को किया सम्मानितइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीरमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में

Read More »