मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

पंजाब पुलिस ने गांव गोयला में छापा मारकर शातिर साइबर ठग अमित बालियान को दबोचा, साथी हुए फरार

मुजफ्फरनगर। पंजाब पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी अमित बालियान को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव से पकड़ा गया। उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। यह गिरफ्तारी साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
पुलिस के अनुसार, गोयला निवासी अमित बालियान खुद को ईडी का वरिष्ठ अधिकारी बताता था। वह पटियाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फोन करता था। पीड़ितों को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर, वह वीडियो कॉल पर नकली कोर्ट रूम दिखाता और श्डिजिटल अरेस्टश् का डर पैदा करता था। एक ऐसे ही मामले में, उसने एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की मांग की, जिसे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पंजाब पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई की। गोयला गांव में घेराबंदी कर अमित बालियान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चंडीगढ़ और लुधियाना सहित कई अन्य धोखाधड़ी के मामलों को भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल डिवाइस, 20 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमित बालियान इस गिरोह का मुख्य संचालक था, जो सोशल मीडिया से पीड़ितों की जानकारी जुटाता था। उन्होंने कहा कि ईडी और साइबर विशेषज्ञों के साथ मिलकर जांच जारी है। पुलिस फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ितों से ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉलों की सूचना देने की अपील की गई है। पंजाब की पटियाला साइबर टीम की पुलिस ने गोयला गांव में उस समय अमित बालियान को दबोचा, जब वह भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के किसी पदाधिकारी के साथ उसकी कार में सवार था।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षणविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »