पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडे

ड्रिल, वाहन जांच, शाखाओं के निरीक्षण से लेकर मेस में भोजन तककृएसएसपी ने परखी व्यवस्थाएँ, दिए सुधारात्मक निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव द्वारा किया गया। परेड के दौरान एसएसपी ने अनुशासन, एकरूपता और फिटनेस पर विशेष बल देते हुए पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल करवाई तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई।
एसएसपी संजय वर्मा ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया तथा शस्त्रों के संचालन और रखरखाव को लेकर आवश्यक अभ्यास करवाया। उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में तत्पर रहने और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में मौजूद सभी वाहनों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। एसएसपी ने हूटर, लाइट, संचार उपकरणों और वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति परखी। आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों और वाहन चालकों को दिए गए।
उन्होंने डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर रेस्पांस टाइम रखने, समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने और सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के भोजन-पानी की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने बैरकों और भोजनालय का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस मेस में भोजन कर भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। इसके बाद मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण करते हुए वाहनों के रखरखाव, सफाई-व्यवस्था और संबंधित रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसएसपी वर्मा ने यातायात लाइन, क्वार्टर गार्ड, आर्मरी, पुलिस कैफे और लाइब्रेरी सहित पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और सभी को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण क्रम के बाद एसएसपी ने आदेश कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »