मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज

नगरपालिका के वार्ड-36 के सभासद चुनाव विवाद का पटाक्षेप, भाजपा प्रत्याशी पारूल मित्तल की एक वोट वाली जीत का निर्णय रहा कायम

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड 36 में सभासद पद पर हुए चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को एडीजे-4 कोर्ट ने खारिज कर दिया है। भाजपा नेता अचिंत मित्तल की पत्नी तथा भाजपा प्रत्याशी पारूल मित्तल के खिलाफ निर्दल प्रत्याशी रजनी गोयल की ओर से दायर की गई यह याचिका लगभग ढाई साल तक कोर्ट की कार्रवाई में रही। शुक्रवार को एडीजे-4 कोर्ट के न्यायाधीश कनिष्क कुमार ने विस्तृत सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए कहा कि याचिकाकर्ता अपने दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहे।
नगरीय निकाय चुनाव 2023 में वार्ड 36 से हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी पारूल मित्तल को 1777 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी रजनी गोयल को 1776 वोट प्राप्त हुए। तीसरी प्रत्याशी सोनिया को 31 मत मिले थे। कुल 8479 पंजीकृत मतदाताओं में से 49.39 प्रतिशत ने मतदान किया था। कुल 3667 मतों की मतगणना के दौरान 69 वोट खारिज कर दिए गए थे। विधि मान्य 3598 मतों में मात्र एक वोट के अंतर से पारूल मित्तल को विजेता घोषित किया गया। मतगणना के दौरान रजनी गोयल के पति दीपक गोयल और समर्थकों ने धांधली के आरोप लगाए थे और उसी समय रि-काउंटिंग की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया। याचिकाकर्ता रजनी गोयल की ओर से एडीजे-4 कोर्ट में दाखिल इलेक्शन पिटीशन में मतगणना में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रि-काउंटिंग की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि याचिकाकर्ता न तो मतगणना प्रक्रिया में किसी गड़बड़ी का ठोस प्रमाण दे सके और न ही रि-काउंटिंग की मांग का कोई वैध आधार प्रस्तुत कर पाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भी ऐसा कोई अभिलेख या आपत्ति दर्ज नहीं पाई गई, जिससे मतगणना में त्रुटि सिद्ध हो सके।
कोर्ट से आये फैसले के बाद दीपक गोयल ने कहाकृ कि हमें अभी निर्णय की ऑर्डर कॉपी नहीं मिली है, लेकिन बताया गया है कि याचिका को साक्ष्यों के अभाव में खारिज किया गया है। सोमवार को हम आदेश की कॉपी प्राप्त करेंगे। हमारा केस मजबूत था। जीत हार एक वोट की थी, इसी कारण हमने रि-काउंटिंग की मांग की थी। कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। अधिवक्ता से चर्चा कर आगे का निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि मई 2023 में याचिका दायर की गई थी और करीब ढाई साल मुकदमा चला। उनकी ओर से अधिवक्ता योगेन्द्र मित्तल ने पैरवी की।
भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रजनी गोयल की ओर से दायर पिटीशन तथ्यात्मक आधार पर नहीं थी। कोर्ट ने साक्ष्यों की कमी के चलते इसे फर्जी, निराधार और असत्यकथन वाला पाया। गवाही में भी याचिकाकर्ता कुछ साबित नहीं कर सके। इसलिए अदालत ने पिटीशन को खारिज किया। सच की जीत हुई है। पारूल मित्तल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तेगबहादुर सैनी ने पैरवी की। उल्लेखनीय है कि रजनी गोयल ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भी रुख किया था, जिसके बाद इसे एडीजे-4 कोर्ट में फास्ट ट्रैक पर लिया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुना दिया।

इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमला

Also Read This

शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिकोहाबाद- सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सब्जी मंडी से शुरू हुई आग ने पास ही स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानों

Read More »

खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

बड़कोट- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के बाद मेरठ में भी खुला नाला बना मौत का कारण, ई-रिक्शा चालक की जान गई

Read More »

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाईः 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई सीजहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक मृतक

Read More »