योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की 13 अप्रैल जनसभा को लेकर जनसंपर्क तेज: मुजफ्फरनगर कचहरी में कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी में अधिवक्ता बंधुओं के बीच डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद करते हुए कहा कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का मंच होगा। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि वे खुद भी जनसभा में शामिल हों और अन्य लोगों को भी कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित करें।

इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर था मृतक मोनू, मुखबिरी को लेकर रहती थी चाचा से अदावत

जनसभा को सफल बनाने के लिए जिले में अलग-अलग स्तर पर संपर्क अभियान चल रहा है। मंत्री ने अधिवक्ताओं से जनसभा में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिया।

इस मौके पर जिला बार संघ के महासचिव सुरेन्द्र मलिक, पूर्व महासचिव चन्द्रवीर सिंह निर्वाल, प्रदीप मलिक, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, मानवेन्द्र जैन, रामफल सिंह पुंडीर, नेपाल सिंह वर्मा, अतुल हसन, सुरेन्द्र त्यागी, राजेश शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, ओमप्रकाश उपाध्याय, रविन्द्र पाल, अमित त्यागी, शिवकुमार कश्यप, प्रदीप वर्मा, सीताराम वर्मा, प्रवीण जावला, अमित मित्तल, राजेन्द्र शर्मा, नीरज गौतम, रामफल सिंह गुर्जर, अंकित त्यागी, विवेक त्यागी, अनुप सिंह सैनी, राजकुमार बंसली, अमित सिंगल, विनोद कौशिक, अनुज गुप्ता, सुनील गुप्ता और हर्षपाल सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों को विशेष पैकेज दे केन्द्रः राकेश टिकैत

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर था मृतक मोनू, मुखबिरी को लेकर रहती थी चाचा से अदावतकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा का स्वर हैः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »