फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, खतौली की शाखा मदरसा लिलबनात, फुलत में सालाना इम्तिहानात के नतीजों के ऐलान और वितरण के लिए एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल रहीं छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मदरसा लिलबनात में छात्राओं को मोलवियत तक की दीनी तालीम दी जाती है। इसके साथ ही प्राइमरी स्तर पर दुनियावी शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी मिल सके। उन्होंने कहा कि मदरसे का उद्देश्य छात्राओं को दीनी, नैतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसे भी पढ़ें:  शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हकीम जफर महमूद, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, मुजफ्फरनगर ने छात्राओं को रिजल्ट कार्ड प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तालीम देना, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा का इंतजाम करना, समाज के लिए सबसे बड़ा और नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार और अंततः समाज प्रगति की दिशा में आगे बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

हकीम जफर महमूद ने मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान और शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिस निष्ठा और ईमानदारी से बच्चियों को तालीम दी जा रही है, उसी का परिणाम है कि मदरसा निरंतर तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसे का स्टाफ समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-तनावग्रस्त होमगार्ड ने बेटी की ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हाजी वसीम, नवाब अखलाक अहमद, मौलाना जुबेर रहमान, मौलाना इमरान, मौलाना नजर सहित मदरसे के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मदरसे के उज्ज्वल भविष्य, छात्राओं की सफलता और समाज की भलाई के लिए सामूहिक दुआ की गई।

Share This Article