खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

खतौली। मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया की ऊँचाई आवश्यकता से अधिक रखी जा रही है, जिससे आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंचने और उनके नीचे दबने का खतरा बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई कि अधिक ऊँचाई वाली पुलिया से बच्चों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही में भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य की डिज़ाइन पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

सूचना मिलने पर राजकुमार तेवतिया मौके पर पहुंचे और दर्जनों लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की सुरक्षा और मकानों की मजबूती से समझौता नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स से लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक संशोधन का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

नगर पालिका प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य स्थानीय हालात और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार
Share This Article