नोएडा स्कूल मान्यता रद्द, 1500 छात्रों पर असर

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने से सेक्टर 56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे करीब 1500 छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गंभीर शिकायतों की जांच के बाद स्कूल की मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अनुसार कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

  • मानसिक उत्पीड़न

  • वेतन में कटौती

  • गलत व्यवहार

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ की चेतावनी: बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो यमराज अगली मोड़ पर खड़े मिलेंगे

इन शिकायतों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त कमेटी बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद बोर्ड ने मान्यता रद्द करने का फैसला लिया।

नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने के बाद बोर्ड ने छात्रों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं

  • स्कूल में नए एडमिशन पर रोक रहेगी।

  • कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को प्रमोट नहीं किया जाएगा।

  • 10वीं और 12वीं के छात्र 2025-26 सत्र पूरा कर सकेंगे और बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे।

  • 9वीं और 11वीं के छात्रों को 31 मार्च तक दूसरे सीबीएसई स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

  • कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटर

सीबीएसई के नियमों के तहत ऐसी अनियमितताओं पर कार्रवाई की जाती है। हालांकि यह हमेशा के लिए प्रतिबंध नहीं होता।

  • दो वर्षों तक स्कूल दोबारा मान्यता के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा।

  • दो वर्ष बाद सशर्त आवेदन किया जा सकता है।

  • शर्त होगी कि भविष्य में दोबारा ऐसी अनियमितताएं न हों।

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

फिलहाल अभिभावकों और छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति है। प्रशासनिक स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नोएडा स्कूल मान्यता रद्द होने का यह मामला निजी स्कूलों की जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्षकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौतपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »