कान्हा के साज शृंगार के लिए सज गए बाजार

सहारनपुर। 4 सितम्बर को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी से पहले ही शहर के बाजारों में लड्डू गोपाल और कान्हा के साज शृंगार के लिए कई तरह के आइटम बाजारों में सजने लगे हैं। इनमें पीतल की धातु के लड्डू गोपाल, उनकी रंग-बिरंगी वेेशभूषा, पटका, कई तरह के डिजाइनर झूले सहित अन्य सामान बाजारों में हैं।

जन्माष्टमी नजदीक होने के कारण पीली धातु के लड्डू गोपाल की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा गोपाल के आकर्षक परिधानों के अलावा अलग-अलग डिजाइनों के झूलों और पटकों की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर

वुडकार्विग उद्यमियों ने भी तैयार किए झूले

जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के बीच कुछ वुडकार्विंग उद्यमियों ने भी अपने स्तर पर विशेष झूले तैयार किए हैं। उद्यमी जावेद ने बताया कि उनके यहां कुछ खास पालने तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 150 से 8000 रुपये तक के झूले बनवाए गए हैं ताकि लोग अपने बजट के हिसाब से इनकी खरीदारी कर सके । इनमें कुछ घंटे वाले भी हैं। मंदिरों को अलग से बनवाया गया है। इसके अलावा कान्हा जी के लिए लाइटिंग फैन से लेकर अन्य आइटम भी आकर्षक लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  चैनपुरा के पास भीषण सड़क हादसा, तेल लदी बाइक से टकराई दूसरी बाइक; दो गंभीर घायल

जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार में ये हैं कुछ खास आइटम्स

– पीतल की धातु के लड्डू गोपाल – 50 से 1000 रुपये तक
– कान्हा के पटके और परिधान – 150 से 900 रुपये तक
– कन्हैया जी के झूले — 150 से 1500 रुपये तक

– पूजन सामग्री पैकेट – 80 रुपये से 300 रुपये तक

इसे भी पढ़ें:  अमृतसर से कोलकाता और अमृतसर से बरौनी के बीच संचालित होगी दो विशेष ट्रेनें 

– साज शृंगार किट – 50 से 180 रुपये तक

– कान्हा जी का सिंगल बेड – 400 से 450 रुपये तक

– कान्हा जी का डबल बेड – 500 से 900 रुपये तक

– कान्हा जी की कुर्सी – 150 से 300 रुपये तक

– लड्डू गोपाल का लाइटिंग टेबिल फैन – 60 से 200 रुपये तक

– कान्हा जी के लिए हाथ का पंखा – 100 से 150 रुपये तक

Share This Article