एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए बच्चों को संख्या ज्ञान कराने के टिप्स

चिलकाना। बीआरसी तेलीपुरा में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के छठे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित करने की गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

 

एआरपी एवं प्रशिक्षक प्रवीण चौधरी, मनमोहन, शिव कुमार, अमित कुमार, बृजेश व अहमद ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित प्रशिक्षण में बच्चों को खेल, कला, संगीत और स्थानीय परिवेश से जोड़कर पढ़ाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को टीएलएम, डिजिटल संसाधनों और सतत मूल्यांकन के उपयोग की जानकारी भी दी गई।प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों में पढ़ने-लिखने के साथ बुनियादी गणितीय कौशल भी विकसित हो सकें।

इसे भी पढ़ें:  चौ अर्जुन सिंह सच्चे चरण सिंह वादी : चौ नीरपाल 
Share This Article