नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

सहारनपुर । थाना कोतवाली नगर व एसओजी/स्वाट सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली सिक्के व नकली सिक्के बनाने की सामग्री व दो कार बरामद की।

 

 

पुलिस लाइन स्थित सभागार मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पांच अभियुक्तगण उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मोहाली पंजाब, हिमांशु उर्फ गुल्लू पुत्र अजय निवासी बरसी थाना तीतरों, कुलदीप पुत्र ब्रजबीर निवासी मेघाखेडी थाना नी मण्डी जनपद मुजफ्फर नगर हाल पता आवास विकास बलवान डेरी के पास थाना सदर बाजार, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन पुत्र धोरन राउत निवासी लड्डूगाव थाना राजनगर जनपद मधुबनी बिहार, अनुराग पाल उर्फ लंकेश पुत्र पारस नाथ पाल निवासी पीपरीश रामेश्वरपुर थाना भदोही, जनपद संत रविदास नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे कुल 1,28,000 रुपये (20-20 के 6400 सिक्के ) व 10,000 रुपये( 500-500 के 20 नोट ), 08 मोबाईल फोन, 05 लोहे की डाई सिक्के बनाने की तथा 01 कार ईको स्पोर्ट 06 नग मशीन सिक्के तैयार करने वाली, डाई बिना मौहर – 39, डाई मौहर – 20, एक मशीन डाई पोलिस, 02 घिसाई पत्थर, 04 ब्रुश, 08 रेती, 05 कुल हथौडी, एक लोहा काटने की आरी, 02 पाईप रिंच, एक शिकन्जा, 16 रिंच, 06 पाने, 01 पेचकश, 01 प्लास, एक वर्नियर कैलीपर्स, इलेक्ट्रोनिक कांटा, एक ऑवन, अदबने सिक्के कीमत करीब 05 लाख व 07 हिसाब रजिस्टर/पैड व एक चैक बुक, एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग सब मिलकर नकली सिक्के बनाने के उपकरण व डाई से 20-20 के नकली सिक्के बनाकर बाजार में व सरकारी शराब के ठेकों, टोल टैक्स आदि पर चला रहे थे तथा अब तक हम लोग करीब 70 करोड से ज्यादा के नकली सिक्के बाजार मे चला चुके है । इस काम में हम लोगो को अच्छी कमाई हो जाती है ।

इसे भी पढ़ें:  लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
Share This Article