लक्ष्मी मार्केट में किया श्री जाहरवीर गोगा जी के विशाल भंडारे का आयोजन

सहारनपुर । सराफा बाजार स्थित लक्ष्मी मार्केट में हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री जाहरवीर गोगा जी का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और गोगा जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम मे नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, नगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने भी प्रसाद ग्रहण किया और जाहरवीर गोगा महाराज से क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल सराफ, प्रदेश महामंत्री हिमांशु बजाज, जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा, जिला महामंत्री मयंक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर सिंघल, उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सूरज शुक्ला, विभु गोयल मनीष अरोड़ा, सुनील गुप्ता महावीर प्रसाद गुप्ता सहित समस्त सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे

इसे भी पढ़ें:  न भूले थे, न भूलेंगे... मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर सहारनपुर में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर से मचा बवाल
Share This Article