सांसद चंद्रशेखर को गोंडा जाने से रोकने पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

सहारनपुर। गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संजय ढींगरा को सौंपी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

 

रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने पर नाराजगी जताई और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद चंद्रशेखर आजाद गोंडा में मृतक विनोद साहनी के परिवार से मिलने और घटना की जानकारी लेने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मेला गुघाल का एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट सर्वसम्मति से पारित

ऐसे में उन्हें रास्ते में रोकना उचित नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दोरान भीम आर्मी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article