युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सहारनपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव में महिला से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को बांधकर उसके साथ मारपीट करने एवं उससे पैसे वसूली संबंधी आरोप लगाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने बताया कि पीड़ित से तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज करते हुए इसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित कर ली गई है। अन्य तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र करके इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर नगर निगम ओटीएस योजना: 75 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार

 

मिर्जापुर निवासी मौ. शहजान ने आरोप लगाया है कि महिला के देवर समेत कई लोगों ने उसे पकड़कर घर के अंदर ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया और लाठी-डंडों से बेहोश होने तक पीटा। युवक का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और धमकाकर उससे महिला के साथ संबंध होने की बात कबूल कराई। शहजान की तहरीर के आधार पर मिर्जापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शहजान ने पुलिस को बताया कि कासमपुर निवासी गुलशेर की शादी उसके गांव की एक युवती से हुई है। आरोप है कि 5 सितंबर की रात युवती ने फोन कर उसे अपनी ससुराल बुलाया था। शहजान के मुताबिक, वह बाइक से रात कासमपुर पहुंचा। घर के बाहर युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका देवर तीन – चार लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर खींचकर ले गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शहजान का आरोप है कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे उल्टा लटका दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक के मुताबिक, पिटाई के बाद वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो में डराकर उससे यह कहलवाया गया कि उसके महिला से काफी समय से संबंध हैं। साथ ही धमकी दी गई कि उनकी बात नहीं मानी तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रारंभ, 15 सितम्बर अन्तिम तिथि
Share This Article