सहारनपुर। अलीगढ़ में आयोजित सम्मेलन में डॉ मंदीप सिंह एवं सिस्टर शशि देवी को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में एसएनसीयू सहारनपुर के उत्कृष्ट कार्य, नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा टीम के समर्पण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मन्दीप सिंह एवं सिस्टर शशि देवी को उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर डॉ. मन्दीप सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि एसएनसीयू सहारनपुर की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सहारनपुर एसएनसीयू की इस उपलब्धि पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी तथा भविष्य में भी नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की शुभकामनाएं दीं
