सुल्तानपुर चिलकाना में आयोजित समारोह में डॉ. धर्म सिंह सैनी का स्वागत करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. धर्म सिंह सैनी का भव्य स्वागत

सुल्तानपुर चिलकाना में आयोजित सामाजिक चेतना एवं राजनीतिक संगोष्ठी में एकता, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

सहारनपुर। अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का रविवार को सुल्तानपुर चिलकाना में भव्य स्वागत किया गया। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक पैठ मैदान में आयोजित सामाजिक चेतना एवं राजनीतिक संगोष्ठी में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डॉ. धर्म सिंह सैनी का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ स्वागत किया गया। आयोजकों ने उनकी नियुक्ति को क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए गए, SIT से होगी पूरे प्रकरण की जांच

जनता का स्नेह मेरी असली पूंजी: डॉ. सैनी

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा, “संगठन में मुझे मिला यह पद और सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और सर्वसमाज का सम्मान है। यह समाज की एकता की जीत है। जनता से मिला स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है।”

इसे भी पढ़ें:  काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे नहीं

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और सामाजिक भागीदारी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

एकता, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने समाज को संगठित करने, शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और राजनीतिक रूप से सशक्त बनने की आवश्यकता पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक एकता के माध्यम से ही समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

कार्यक्रम में एकता, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को भविष्य का प्रमुख संकल्प बनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओमपाल सैनी ने की। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, बुजुर्ग, युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article