मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनपद में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार को निलंबित कर दिया है। सब इंस्पेक्टर पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच सीओ स्तर से कराई गई थी, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी संजय वर्मा लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने आरोपों की जांच सीओ स्तर से कराई। बताया गया है कि जांच के दौरान लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनपद में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक एसएसपी का आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामला क्या है और किस आधार पर कार्रवाई की गई है, इसकी उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। आदेश प्राप्त होने के बाद ही वे इस विषय में कुछ स्पष्ट रूप से कह सकेंगे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगे भी एसएसपी द्वारा इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रह सकती है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप…विवाहिता की मिली लाश उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »