दशलक्षण महापर्व पर नई मंडी में प्रश्न मंच से खुला श्रद्धालुओं का भाग्य

आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई प्रतियोगिता, विजेता को खुशबू जैन ने दिया सम्मेद शिखर यात्रा के लिए एसी ट्रेन टिकट

मुजफ्फरनगर। दशलक्षण महापर्व एवं गुरु-स्मृति के अवसर पर सोमवार शाम श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, चौड़ी गली, नई मंडी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए धर्म, जीवन और गुरु-उपदेशों से जुड़े विषयों पर ज्ञान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री बेबी रानी ने महिलाओं की गोद भराई, नवजातों का किया अन्नप्राशन संस्कार

कार्यक्रम में प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिज्ञासुओं ने विभिन्न धार्मिक एवं जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे और उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान धर्म आधारित खेल प्रतियोगिता के माध्यम से श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा के लिए चयनित श्रद्धालुओं के लिए दो एसी कोच ट्रेन टिकट समाज के सहयोग से प्रदान किए गए। इनमें एक विजेता को एसी कोच टिकट में खूशबू जैन पत्नी आकाश जैन के द्वारा दिया गया। खुशबू जैन समाजसेवी दिनेश कुमार जेन, रविन्द्र जैन और जितेन्द्र जैन के परिवार से हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन एडवोकेट, मंत्री अशोक कुमार जैन सर्राफ, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार जैन कवाल वाले, समाजसेवी रवीन्द्र जैन किवाई वाले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अन्य उपहार व यात्रा सहयोग की व्यवस्था हिमांशु जैन, प्राची जैन, द्रव्या जैन, अनाया जैन सुपुत्री रमेश चंद जैन तथा प्रीति जैन आदि ने योगदान किया, वहीं पुरस्कार वितरण की व्यवस्था उषा जैन, दीपक जैन, रिपल जैन एवं विवेक जैन परिवार, नई मंडी की ओर से की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  MBBS STUDENT MURDER- कृतिका के परिजनों को मेडिकल कॉलेज से नहीं मिली सूचना, हत्या का मुकदमा दर्ज
Share This Article