उधार दिए 3.80 लाख हड़पने पर पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति द्वारा उधार के रूप में दी गई 3.80 लाख रुपये की उसकी रकम को हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उधार दिए रुपये मांगने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के अकाउंट के नाम से बंद हो चुके बैंक का एक फर्जी चैक उसको थमाकर धोखाधड़ी की और पैसे मांगने पर धमकाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालोनी गली नम्बर 17 निवासी हिमांशु वर्मा पुत्र विजय वर्मा ने एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर उनको प्रार्थना पत्र दिया था। हिमांशु ने एसएसपी को बताया कि उसकी शहर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी नौशाद खान पुत्र नवाज खान से जान पहचान थी। नौशान ने अपनी निजी आवश्यकता के कारण उससे समय समय पर तीन लाख रुपये उधार ले लिये थे। 17 मार्च 2024 को भी नौशाद खान उसके पास आया और 80 हजार रुपये और मांगने लगा। नौशाद ने उसको कहा कि 80 हजार लेने के साथ ही वो 3.80 लाख रुपये की पूरी रकम अदा करने के लिए चैक दे रहा है। हिमांशु ने बताया कि उसने नौशाद पर विश्वास करते हुए उसको 80 हजार रुपये दे दिये और इसके साथ ही नौशाद ने उसको एक चैक दिया, जो उसकी पत्नी नाहिद खानम के अकाउंट के नाम से था।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के विजन से संवर और निखर रहा उत्तराखंडः पुष्कर धामी

यह अकाउंट सिंडीकेट बैंक नई मंडी शाखा का था, जो 18 मार्च की तारीख का दिया गया था। हिमांशु का आरोप है कि जब उसने अपने बंधन बैंक के खाते में यह चैक लगाया तो बैंक कर्मियों ने इसको यह कहकर वापस लौटा दिया कि जिस बैंक का यह चैक है, वो बंद हो चुका है। इस कारण उस चैक का भुगतान नहीं हो पाया। हिमांशु ने आरोप लगाया कि नौशाद ने जानबूझकर उसको बंद बैंक का फर्जी चैक थमाकर धोखाधड़ी की। हिमांशु ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसएसपी ने इस प्रकरण में सीओ नई मण्डी को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये। सीओ नई मण्डी रूपाली राव के आदेश पर आरोपी नौशाद खान के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मथुरा हत्याकांड: चचेरे भाई ने रची साजिश, पत्नी को मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावतीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »