डेढ़ माह पहले हुई शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

मुजफ्फरनगर। मूल रूप से राजस्थान की निवासी एक महिला ने शादी के डेढ़ माह बाद ही पति और अन्य ससुराल वालों पर उसका उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकाल देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। कार्यवाही नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया तो एसएसपी के आदेश पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर की निवासी रेशमा बानो ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पूर्व में शादी हो चुकी थी और पहले पति से उसको एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। करीब दो साल पहले वो राजस्थान से अपने पुत्र साहिल के पास यहां मुजफ्फरनगर आकर रहने लगी थी। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व थाना खालापार के शहीद चौक निवासी असलम पुत्र मुरसलीन से उसका दूसरा निकाह हुआ था। वो अपनी दो पुत्रियों जोया और अलफिशा के साथ अपने पति असलम के घर आकर रहने लगी थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति असलम, देवर अकरम, देवरानी शाजिया और सास ने उसका उत्पीड़न करना प्रारम्भ कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, लाश छोड़कर भागे कंपनी वाले

ससुराल वालों ने मुझ पर दबाव बनाया कि वो देह व्यापार करे और अपनी बेटियों को भी इस धंधे में शामिल करे। विरोध किया तो महिला और उसकी बेटियों को कहीं ले जाकर बेचने की धमकी दी गई। आरोप है कि पति ने भी अपने परिजनों का साथ दिया और उसको व उसकी बेटियों को भूखा प्यास रखने लगे। 02 अक्टूबर की रात्रि में उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। मौहल्ले के लोगों ने आकर जान बचायी। इसके बाद महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वो महिला व बच्चों को जान से मार देंगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके द्वारा घटना के सम्बंध में आरोपियों के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र खालापार थाने में पांच अक्टूबर को दिया, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर खालापार थाने में पीड़िता की तहरीर पर उसके पति असलम, देवर अकरम, देवरानी शाजिया और सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायल

Also Read This

खड़े वाहन में घुसी बरात से लौट रही मैजिक, दो की मौत

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरमुरा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को डीजे लदा मैजिक वाहन खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। रॉबर्ट्सगंज की डीजे साउंड सर्विस का मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव में बरात की बुकिंग पूरी कर वापस लौट रहा

Read More »

15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

बहजाई- संभल के बहजोई क्षेत्र स्थित राइस मिल में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया। मक्का सुखाने वाले एलीवेटर के करीब 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में हंगामा: हर हर महादेव बोलने पर कांवड़िए शुभम यादव की पिटाई

Read More »

वेनेजुएला में भूकंप हजारों मौतों की आशंका, भारत करेगा हर संभव मदद

वेनेजुएला- एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईंए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा श्हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैंए जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में

Read More »