मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर। नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक धरोहरों का संरक्षण न केवल आस्था का सम्मान है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


शहर के घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला में रविवार को आयोजित जीर्णाेद्धार कार्यक्रम के तहत भूमि पूजन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का केंद्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पुनर्निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण प्राप्त होगा।

इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल क़स्बा जानसठ स्थित पाण्डवकालीन श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चना एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्राचीन धरोहर मंदिर के भवन निर्माण और विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपरा से जोड़े रखने में भी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार धर्मस्थलों के विकास और संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुधीर खटीक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यणेश तंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, एलडीबी चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना, मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रवीण तंवर, मण्डल अध्यक्ष रोहित खत्री, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया कस्तूरबा बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराजविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »