पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम मेघा चन्दन निवासी रिया किन्नर पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने गोली चलाकर उसे मारने की कोशिश की, हालांकि रिया किसी तरह हमलावरों से बच निकली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

तहरीर में रिया किन्नर ने बताया कि वह शनिवार की शाम लगभग 7.30 बजे पुरकाजी से दवाई लेकर अपने घर जा रही थी। जब वह गगन भट्ट के पास पहुँची तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश युवक सामने से आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। रिया ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत थाना पुरकाजी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि कस्बा पुरकाजी निवासी नसीम पुत्र हलीमवाला, सचिन, साहिन्दा, महेश, नोटि तथा ग्राम हरिनगर निवासी अजीत पुत्र सुभाष उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। रिया का कहना है कि ये लोग उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इस संबंध में वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दे चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला कराया गया है। घटना के बाद से रिया दहशत में है और उसने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि सौभाग्य से किसी को गोली नहीं लगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंधक से भरा ट्रक पलटने से हाइवे पर हड़कंप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्याजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »