एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देशन में छात्र छात्राओं को भारत की विविध संस्कृति से जोड़ने और बहुभाषाई ज्ञान अर्जित कराने के लिए आयोजित किये जा रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2025 के अन्तर्गत सोमवार को एक अनूठा सांस्कृतिक संगम देखने को मिला। इसमें भाषाओं की विविधता समाहित थी तो अलग अलग राज्यों की कला और पारम्परिक वेशभूषा की जानकारी देती कलाकृतियों का आकर्षण उत्साह और आनंद का संचार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए भाषा आधारित एकता का संदेश देने और भारतीय संस्कृति, भाषा और सभ्यता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए देशव्यापी अभियान के अन्तर्गत भारतीय भाषा समर कैंप-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इस समर कैंप में बच्चों को भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनको विविध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराने का प्रयास विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सुन्दर ढंग से किया गया।

इसे भी पढ़ें:  'लड़का होना बड़ा गुनाह, कोई आपकी नहीं सुनता', जान देने से पहले वीडियो में युवक का दर्द

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सोमवार के समर कैंप में बच्चों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करतेे हुए अनेक सुन्दर गीत प्रस्तुत किये। विभिन्न राज्यों से जुड़ी कला संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले वाद्य यंत्रों के बारे में अवगत कराया गया। उनको क्षेत्रीय स्तर पर पारम्परिक नृत्य कला के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में चित्रकला के माध्यम से अनेक राज्यों की कला, सभ्यता, संस्कृति और नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। इनके सहारे बच्चों ने अनेकता में एकता की जीवंत झलक का प्रस्तुतिकरण करते हुए भारतीय विरासत की विविधता और एकता को एक अद्भुत उत्सव के रूप में आनंदमयी बनाने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *