साइबर क्राइम से सुरक्षा पर हुई आईआईए की मीटिंग

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध ने गत रात्रि स्वर्ण होटल में साइबर क्राइम की बढ़ती समस्या पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की। इस मीटिंग में, साइबर क्राइम के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए और साइबर सुरक्षा के महत्व को उजागर किया।

बैठक का विधिवत शुभारम्भ चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल द्वारा सभी का स्वागत और बुके देकर किया गया. इस अवसर पर आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा, ष्साइबर सुरक्षा हमारे देश की और हमारे परिवार की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस पर ध्यान देना होगा और समाधान ढूंढने होंगे। चेप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता बढ़ाना और साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करना था। मुख्य अतिथि सुल्तान सिंह, एसएचओ साइबर क्राइम, और इंस्पेक्टर गोरव चौहान ने साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया और साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपनी जीमेल, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को सुरक्षित रख सकते हैं और साइबर जालसाजों से बचने के तरीकों में डिजिटल अरेस्ट और न्यूड वीडियो और ओटीपी आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी।

इस अवसर पर अमित मंडलोई ने वसुंधरा बिल्डर्स के नए प्रोडक्ट को लान्च करते हुए आईआईए सदस्यों को विशेष आफर प्रदान किया। मुजफ्फरनगर शहर के प्रतिष्ठित वसुंधरा इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चौधरी को आईआईए द्वारा बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आईआईए सचिव अमित जैन ने कहा कि आईआईए इस तरह की मीटिंग्स आयोजित करता रहेगा ताकि अपने सदस्यों को विभिन्न विषयों पर जानकारी और जागरूकता प्रदान की जा सके। बैठक का संयुक्त संचालन जाइंट सचिव अमन गुप्ता और राहुल मित्तल ने किया। वायस चेयरमैन मनीष भाटिया ने धन्यवाद परित किया और सुल्तान सिंह और इंस्पेक्टर गौरव चौहान को आई आई ए की और से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कराया। मीटिंग में आईआईए के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और साइबर सुरक्षा के बारे में अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त किया। मीटिंग के बाद, रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने आपसी संवाद और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्राप्त किया। मीटिंग में कई प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल, पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, अशोक अग्रवाल, शरद जैन, मनोज अरोरा, वायस चेयरमैन मनीष भाटिया, सुशील अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक सिंघल, राहुल मित्तल और अमन गुप्ता, समर्थ जैन के अलावा सुधीर अग्रवाल, प्रवीण गोयल, अनुराग अग्रवाल, अधिवक्ता तुषार गुप्ता, संजीव मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, अतुल गोयल, आचमन गोयल, नईम चांद, कपिल मित्तल, अरविंद गुप्ता, प्राचीर अरोरा, पारित जैन शीतल, राहुल गोयल, राहुल सिंघल, राकेश जैन, सीए अतुल अग्रवाल, जे के मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, फकीर चद मोगा, मनोज कुमार, आदि भारी संख्या मे उद्यमि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  किराया मांगने पर ई रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट….स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आये दिन धरनों से तंग आये उद्योगपतियों में आक्रोशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने जनता के

Read More »