पत्नी ने मिला दिया डीएम को फोन, एनएसए डॉ. अतुल की हो गई छुट्टी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में इन दिनों शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इनमें दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है तो एक अक्टूबर से संचारी रोग और दस्तक अभियान भी चलाया जाना है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी अभियानों को प्रतिदिन चलाने का दबाव बना हुआ है और उनके अवकाश पर भी लगभग रोक लगी हुई। इसी को देखते हुए पालिका में एक अधिकारी की पत्नी ने डीएम से शिकायत कर अपने पति की पालिका से छुट्टी कराने में कामयाबी पाई। डीएम के फोन के बाद इस अधिकारी को उसकी मर्जी तक पालिका से छुट्टी पर भेज दिया गया है।

नगरपालिका परिषद् में इन दिनों विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें पालिका के सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनके अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले दिनों अभियान के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चेयरपर्सन और ईओ की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में छुट्टी नहीं मिलने से कई अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। इनमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का नाम भी सामने आया है। बताया गया है कि डॉ. अतुल के बेटे की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही है, उसके उपचार के लिए वो पहले भी लम्बे समय तक अवकाश पर रहे। अब विशेष अभियान का दायित्व होने के कारण वो छुट्टी पर नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में बेटे की तबियत खराब होने पर भी उसको उपचार दिलाने का समय नहीं मिल पा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

ऐसे में उनकी पत्नी ने 26 सितम्बर को सीधे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को फोन मिला दिया और परिवार की समस्या को उनके सामने रखते हुए अपने पति डॉ. अतुल कुमार के लिए अवकाश की मांग की। डीएम ने समस्या को सुनकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन करते हुए तत्काल प्रभाव से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ ने इस बारे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी दी तो उन्होंने भी तत्काल ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की पालिका से छुट्टी करने के आदेश जारी कर दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा पालिका में अवकाश के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया था और न ही अपने बेटे की तबियत खराब होने के बारे में अवगत कराया था, लेकिन डीएम साहब ने उनको अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये, चूंकि अवकाश स्वीकृति का अधिकार चेयरपर्सन को है तो उन्होंने इसकी जानकारी उनको दे दी थी, जिसके बाद उनको अवकाश पर भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव और ईओ प्रज्ञा में लगी अनोखी शर्त

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी ने डीएम को फोन कर शिकायत की थी कि उनके बेटे की तबियत खराब है और ऐसे में डॉ. अतुल की परिवार को ज्यादा आवश्यकता है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिये थे कि डॉ. अतुल को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेजा जाये। इसलिए उनको मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ऐसे में पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को अपने कार्य के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पदीय दायित्व निभाने का प्रभार भी सौंपा गया। बताया गया कि डॉ. अतुल कुमार को उनकी मर्जी तक अवकाश पर रहने की अनुमति दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हादसे में घायल व्यक्ति की रकम चुराई, पुलिस ने दो दबोचे, पैसा किया बरामदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मना पृथ्वी दिवसवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की

Read More »