किसान मोर्चा ने हिंदू संगठनों के खिलाफ उगली आग, कहा-नहीं खुलेगा कोई नया रास्ता

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसान और मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए अपनी विभिन्न मांगी रखी और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज की साइड से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाने की मांग को गलत बताते हुए प्रशासन से इसके लिए निष्पक्ष जांच कराने और कोई भी रास्ता नहीं खोलने की मांग की गई है। संगठन के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से हिंदू संगठनों के कुछ लोगों की जांच कराये जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग नई परम्परा पैदा करते हुए जनपद का माहौल खराब करना चाहता हैं। इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों और मजदूरों के साथ ही आम जन मानस की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में जनहित को लेकर कई मांगे रखी। इसमें कहा कि लम्बे समय से देश के किसान एमएसपी कानून बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, सरकार द्वारा किसान हित में एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाये। पूरे देश में किसान कर्ज से परेशान है। कर्ज के कारण देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

सभी कर्जदार किसानों के कर्ज सरकार द्वारा माफ किये जायें। बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अत्यधिक बढोतरी हो रही है, जिस कारण आम जनमानस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर ना लगवाये जायें व बिजली का निजीकरण ना किया जाये। कृषि में उपयोग होने वाले बीज, खाद, उर्वरक व फसल में उपयोगी अन्य वस्तुओं पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाये। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में जो रास्ता जिसका है वह प्रयोग कर रहे हैं और वह ही रहना चाहिये, कोई नया रास्ता ना खोला जाये, क्योंकि वह नियमानुसार नहीं होगा। सरकार निष्पक्ष जांच करा ले। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक एम्स हॉस्पिटल की स्थापना करायी जाये ताकि मरीजों को अपने जिले में उचित उपचार मिल सके। कोरी जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाये।

इसे भी पढ़ें:  चार अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुल्डोजर

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोपजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »