जेसीबी-गैस कटर से बस काटकर निकाले गए यात्री और शव

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। 45 यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पत्थर से खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही किसी का सिर फट गया, किसी के पैर की हड्डी टूट गई और किसा शरीर क्षत विक्षित हो गया। हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हैं। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हास्पिटल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र में हुआ। जहां, नेशनल हाईवे नंबर 30 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा से आभा ट्रैवल्स की बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी, जिस कारण चालक उसे काबू नहीं कर सका। बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। इस दौरान पत्थर लोड कर सड़क किनारे खड़े हाइवा में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हास्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: "अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए, तो बहिष्कार भी हो सकता है विकल्प"

जेसबी और गैस कटर की मदद से बाहर निकाले शव और यात्री-हादसा इतना दर्दनाक था कि बस पूरी तरह पिचक गई और आधे से ज्यादा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कई यात्री उसमें फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेने पड़ी, साथ ही ही गैस कटर से बस काटकर यात्रियों और शवों बाहर निकालना पड़ा। रेस्क्यू अभियान करीब तीन घंटे चला, जो दो बजे तक पूरा हुआ।

हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से पांच की पहचान नहीं हो पाई है। जान गंवाने वाले लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव प्रतापगढ़ यूपी के रहने वाले हैं। वहीं, राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र, अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल दोनों जौनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है। हादसे में महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू की मौत हो गई है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल हुए और जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या 24 से ज्यादा है। ऐसे में पुलिस अब तक सभी घायलों की भी पहचान नहीं कर पाई है। अत जिन घायलों की पहचान हुई हैं उनमें नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, अजय कुमार साहू जौनपुर, गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहू जौनपुर, अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, सुफियान प्रतापगढ़, आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर और आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, प्रवीण रामकुमार श्रीवास नागपुर, प्रमोद रामकुमार श्रीवास नागपुर और सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव बदलापुर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मप्र के रीवा जिले का रहने वाले अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता भी हादसे में घायल हुए हैं। अन्य घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

सीएम यादव ने जताया दुख-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- मैहर जिले में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर होने से नौ यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को फिर मिली धमकीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति को

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  निसार सैटेलाइट लॉन्च: NASA-ISRO का महंगा और सबसे शक्तिशाली पृथ्वी अवलोकन मिशनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं

Read More »