पिता ने चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर की खुदकुशी

नई दिल्ली। दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। हीरालाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। एक वर्ष पहले उसकी पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बेटियों की देखभाल पर ज्यादा समय देने की वजह से छह माह पहले उसकी नौकरी भी चली गई थी। इस घटना ने एक बार फिर 1 जुलाई, 2018 के बुराड़ी कांड की याद दिला दी, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि वसंतकुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी करने की घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भीतर से बंद दरवाजा तोड़ा, तो पांच सड़े-गले शव मिले। पिता हीरालाल का शव एक कमरे में मिला और बेटियां दूसरे कमरे में एक ही बिस्तर पर मृत मिलीं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हीरालाल ने यह कदम उठाने से पहले संतान की लंबी आयु के लिए की जाने वाली जीतिया पूजा भी की थी। उसे सीसीटीवी फुटेज में 24 तारीख को घर के अंदर जाते देखा गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से प्रतीत होता है कि हीरालाल ने पहले बेटियों को सल्फास खिलाया और बाद में खुद खा लिया। शवों के पास से सल्फास की गोलियां और डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली है।

इसे भी पढ़ें:  अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना, केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा एलान

हीरालाल (46) की चारों बेटियां, नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) चलने-फिरने में असमर्थ थीं। हीरालाल के भाई मोहन शर्मा और भाभी गुड़िया शर्मा ने बताया कि हीरालाल ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद पारिवारिक मामलों में रुचि लेना बंद कर दिया था। पत्नी की मृत्यु के बाद हीरालाल किसी न किसी अस्पताल में अपनी बेटियों का इलाज कराने में व्यस्त रहता था। बेटियां शायद ही कभी कमरे से बाहर निकलती थीं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिता हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। हीरालाल पिछले 28 वर्षों से इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज में बढ़ई का काम करता था। उसका वेतन 25 हजार रुपये प्रति माह था। पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी। उसके बाद हीरालाल अकेला पड़ गया था। पत्नी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुका था। इस साल जनवरी से वह नियमित तौर पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहा था, जिसकी वजह से उसे निकाल दिया गया था। इससे वह घोर आर्थिक परेशानी से घिर गया था। रंगपुरी में जहां पिता-बेटियों ने खुदकुशी की वह करीब 300 गज में चार मंजिला इमारत है। हर मंजिल पर आठ फ्लैट बने हुए हैं। चौथी मंजिल पर हीरालाल का परिवार रहता था। इमारत में कम से कम 25 परिवार किराये पर रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी सुनीता देवी की मौत के बाद हीरालाल की स्थिति और बिगड़ गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार बढ़ती परेशानियों के आगे उसका साहस जवाब दे गया। पड़ोसियों ने बताया कि हीरालाल 2018 में रंगपुरी में परिवार के साथ रहने आया था। जब पत्नी की मौत हुई तो परेशानियों का बोझ बढ़ गया। बच्चों की देखभाल करने के साथ ही हीरालाल काम पर जाता था। इस दौरान दिव्यांग बेटियां अकेले घर में रहती थीं। शाम को घर आकर वह बेटियों के लिए खाना बनाने के साथ ही कपड़े भी धोता था। हीरालाल आखिरी बार 2008 में मां के देहांत पर बिहार स्थित अपने घर गया था।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट: घर से नकदी मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के जज पर कार्रवाई, कॉलेजियम ने इलाहाबाद ट्रांसफर किया

चारों बेटियों ने कर रखी थी स्नातक-रंगपुरी से कुछ दूरी पर रहने वाले हीरालाल के भाई मोहन शर्मा की पत्नी गुड़िया ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पूरा परिवार खत्म हो गया। चारों बेटियों ने स्नातक कर रखी थी। नीरू विज्ञान की छात्रा थी। सबसे छोटी बेटी निधि भी पढ़ने में बहुत तेज थी। 2016 में पढ़ाई के दौरान नीरू को दिखना बंद हो गया था। छह महीने से उनकी परिवार से कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कई बार बच्चों को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

इसे भी पढ़ें:  दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती की सजा, राहुल की पीट-पीटकर हत्या

मोबाइल की होगी जांच-पुलिस अधिकारी ने बताया कि हीरालाल के परिजनों से मामले में बातचीत की गई है। मोबाइल जांच के लिए एफएसल भेजा गया है। यह भी देखा जा रहा है कि उसने किसी से कर्ज आदि तो नहीं ले रखा था। इसके लिए बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आप नेताओं को सीएम हाउस जाने से रोका, पुलिस फोर्स तैनातवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  Example Post for WordPressभाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया

Read More »