अमित शाह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के अभेद्य रक्षकः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। लालकृष्ण आडवाणी के सबसे लम्बे समय तक गृह मंत्री रहने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले अमित शाह को बधाईयों का दौर बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देश के इतिहास में लगातार 2,259 दिनों तक गृह मंत्रालय का सफल नेतृत्व करने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  शराब के नशे में पकड़े पुलिसकर्मी पर कोई रहम नहीं: हाईकोर्ट

मंत्री कपिल देव ने कहा कि अमित शाह ने अपने कार्यकाल में देश क़ी सुरक्षा, अखंडता और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा को एक नए शिखर तक पहुंचाया है। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जहां कश्मीर को मुख्यधारा में लाकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया गया, वहीं आतंकवाद, नक्सलवाद और संगठित अपराधों पर कठोर प्रहार करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाया गया, गृहमंत्री ने सीमाओं की रक्षा, खुफिया तंत्र के आधुनिकीकरण और सुरक्षाबलों के सशक्तिकरण के माध्यम से भारत की सुरक्षा प्रणाली को नया आधार प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

मंत्री कपिल देव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह न केवल राष्ट्र के रक्षक हैं, बल्कि लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत भी हैं। उनका समर्पण, निर्णय क्षमता और राष्ट्रवाद की भावना आज के भारत के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने गृहमंत्री के रूप में अपने सशक्त और निर्णायक निर्णयों से भारत की आंतरिक नीति को मजबूत किया है, जिससे देशवासियों का आत्मविश्वास और सुरक्षा भावना दोनों अभूतपूर्व रूप से बढ़े हैं। भारत एक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर है। राष्ट्र उनके इस ऐतिहासिक योगदान को सदा स्मरण रखेगा। अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा किकृ देश को ऐसे महान नेता पर गर्व है। उनकी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को कोटिशः नमन। उनके जैसे दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम सब भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें:  कृषि मंत्रालय ने 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *