तीसरे दिन भी नहीं खुली कचहरी-तहसील की हड़ताल

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में जिला जज के कोर्ट रूम में हुई बहस के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर किये गये बल प्रयोग के खिलाफ चल रहे आंदोलन में तीसरे दिन बुधवार को भी कचहरी और तहसील में हड़ताल जारी रही। इस कारण जहां कचहरी में वादकारियों तो वहीं तहसील में सम्पंत्ति रजिस्टर कराने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी यह हड़ताल और भी चल सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय संघर्श समिति पर छोड़ा गया है।

गाजियाबाद में जिला जज के न्यायालय परिसर में ही अधिवक्ताओं के साथ हुए प्रकरण के बाद पुलिस को बुला लिया गया। पुलिसकमियों ने वहां पर जमा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी चार्ज किया। ऐसे आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए आंदोलन छेड़ा हुआ है। केन्द्रीय संघर्ष समिति के आहवान पर सभी जिलों में अधिवक्ता सोमवार से ही कामबंद हड़ताल पर हैं। कचहरी में कामकाज ठप है तो वहीं तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने इस हड़ताल को समर्थन दिया, जिस कारण कचहरी और तहसीलों में कलमबंद हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण लोग काफी परेशान नजर आये। इस दौरान कचहरी के गेट पर ही अधिवक्ताओं का धरना और प्रदर्शन बादस्तूर जारी रहा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक और जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि जब तक पीड़ित अधिवक्ताओं को न्याय नहीं मिल जाता है, हम संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और शीर्ष नेतृत्व के हर आदेश का पालन एकजुट होकर किया जायेगा। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला बार संघ के महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, अशोक चौहान, जितेंद्र पाल सिंह, डा. मीरा सक्सेना, अनिल दीक्षित, प्रवीण कुमार खोखर, सौरभ पंवार, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार, संदीप मलिक, संदीप त्यागी, अजमेर सिंह, आजम अब्बास, हर्षित शर्मा, बृजबंधु सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जमीन की खातिर किया युवक का अपहरण, एक गिरफ्तार, चार फरार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-खेत पर चारा लेने गई दलित महिला की गैंगरेप

Read More »