जांच करने निकले बीएसए को बंद मिला बीआरसी केन्द्र

मुजफ्फरनगर। जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालयों में मिड डे मील भोजन तथा साफ सफाई एवं पेयजलापूर्ति आदि को परखने के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक बीआरसी केन्द्र बंद मिला। इसको लेकर उन्होंने यहां पर तैनात समस्त स्टाफ से जवाब तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शनिवार को विकास खंड खतौली क्षेत्र के अन्तर्गत परिषदीय प्राथमिक और उच्च विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां भी पाई गई और बच्चों की उपस्थिति पंजीकरण से कम मिलने के कारण उन्होंने सभी इंचार्ज अध्यापकों को सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

बीएसए द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय खानूपुर के निरीक्षण के दौरान प्रातः 9.23 बजे उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। नामांकित कुल 139 बच्चों के सापेक्ष 118 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाये गए। यहां इंचार्ज अध्यापिका द्वारा बताया गया कि विद्यालय के समरसेबल की लाइन खराब होने के कारण मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट एवं शौचालय में रनिंग वाटर की सुविधा नहीं है, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। अन्य व्यवस्था संतोष जनक पाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसी के निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापिका एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अवकाश पर मिले। यहां 114 बच्चों के सापेक्ष 92 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कछौली में दो थानों के बॉर्डर पर गौवंश अवशेष मिलने पर हंगामा

बच्चे आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में मिले। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिला और पेयजलापूर्ति भी बेहतर थी। प्राथमिक विद्यालय भैंसी-2 के निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ मौजूद रहा। 91 बच्चों के सापेक्ष 80 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाये। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। इसके साथ ही बीएसए द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र ;बीआरसीद्ध कार्यालय भैंसी का औचक निरीक्षण किया गया तो यहां प्रातः 10.08 बजे पहुंचने पर भी बीआरसी केन्द्र भैंसी पर ताला बंद पाया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से उपस्थित न होने के कारण समस्त कार्यालय स्टाफ से जवाब तलब करते हुए कार्यवाही की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के रामलीला मैदान में इस साप्ताह पेठ बाजार न लगने के स्थान पर श्री बालाजी धाम के सामने मैदान मे सुंदरकांड का पाठ होने से आज बुध बाजार नही लग सका।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरूआतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तारभाकियू नेता

Read More »