भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनपद में हो रहे अवैध खनन और पुलिस द्वारा कराये जा रहे सट्टा, जुआ और अन्य अनैतिक कार्यों का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव कर इनको रोकने की मांग की। कार्यवाही न होने पर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल अहलावत के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और विभिन्न समस्याओं को लेकर एसएसपी ऑफिस के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर अनेक सवाल उठाते हुए जनपद में अनैतिक और अवैध कार्य कराने के आरोप भी लगाये गये। एसएसपी के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में पुलिस कई आपराधिक और अनैतिक कार्य करा रहा है। सट्टा और जुआ भी पुलिस की सेटिंग से चल रहा है।

इसके साथ ही अवैध खनन पर भी कोई अंकुश पुलिस और प्रशासन का नहीं रहा है। भोपा पुल के नीचे खुलेआम नशीले पदार्थ का कारोबार किया जा रहा है। शहर से देहात तक स्पा सैंटर और ओयो होटल के नाम पर युवाओं को बिगाड़ने के लिए अनैतिक कार्य हो रहे हैं। प्रदर्शन के उपरांत भाकियू संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सीओ नई मंडी रूपाली राय को सौंपा। प्रदर्शन में सैंकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी अभिषेक सिंह से इन सभी कार्यों को बंद कराये जाने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

इसे भी पढ़ें:  भारत को तुर्की जैसे देशों से सभी व्यापारिक संबंधों को खत्म कर देना चाहिए- विकास त्यागी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहरामस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्नवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस

Read More »