राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के चर्चित नेता रहे राजबीर सिंह टीटू वर्मा पर सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अस्पताल पहंुचकर राजबीर का हालचाल जाना और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से की है।

खतौली में स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हुए झगड़े के बाद कोतवाली तक पहुंच गया। स्कूल प्रबंधक राजबीर सिंह टीटू पर स्कूल में ही उनके कार्यालय में घुसकर हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उधर, अनुसूचित जाति की एक शिक्षिका ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। बताया गया कि लाल दयाल पब्लिक स्कूल की फीस को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बोर्ड का परीक्षा परिणाम खराब रहने पर प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्या को नोटिस भी जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा, लूट का सामान बरामद

अब इस मामले में सोमवार को नया मोड आया है। कुछ लोगों ने स्कूल में घुसकर प्रबंधक राजबीर टीटू पर हमला कर दिया, कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। कुछ शिक्षक और आसपास के लोग प्रबंधक को पहले खतौली सीएचसी और इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए। सांसद हरेंद्र मलिक भी जानकारी लेने पहुंचे। उधर, एक शिक्षिका इस बीच खतौली कोतवाली पहुंची और प्रबंधक पर आरोप लगाया कि अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी की गई है। स्कूल की समन्वयक बनाने का झांसा देकर उसके साथ गलत हरकत की गई। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-सपा की सुम्बुल और बसपा के शाहनजर ने ठोंकी ताल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़कस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बनेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अफसरों के सामने भड़के किसान, नहीं होता शिकायतों का

Read More »