MUZAFFARNMAGAR-कांवड़ देखने गए युवक की गला काटकर नृशंस हत्या

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र में एक युवक की गला काटकर नृशंस हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया। रात से गायब युवक की तलाश में परेशान परिजनों ने सुबह फिर से तलाश शुरू की तो शव पुराने शराब के ठेके के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने युवक की हत्या को लेकर रोष जताते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।

सोमवार को सवेरे कांवड़ यात्रा के दौरान ही एक युवक की हत्या हो जाने की खबर से सनसनी फैल गई। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास ही एक युवक का शव मिला, जिसका गला काटा गया था। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर निवासी अंकुर सिंह पुत्र विनोद कुमार ने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसका छोटा भाई 23 वर्षीय अनुज कुमार कांवड़ देखने के लिए घर से हाईवे खानूपुर मिल मंसूरपुर आया था। देर रात तक भी वो वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला। 21 जुलाई की सुबह फिर से अनुज की तलाश में परिजनों ने भागदौड़ शुरू की और ग्रामीण भी उनके साथ जुट गये। इसी तलाश के दौरान गुरूकुल के पीछे स्थित पुराने शराब ठेके के बराबर में अनुज का शव पड़ा मिला। अंकुर ने पुलिस को बताया कि अनुज का गला काटकर उसकी हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। अनुज का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बहराइच को लेकर अलर्ट, जिले में पेट्रोल की खुली बिक्री पर रोक

युवक की हत्या की सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री मय फोर्स मौके पर पहुंचे और हंगामा करते परिजनों एवं ग्रामीणों को ासमझा बुझाकर शांत करते हुए युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएचओ सुभाष अत्री ने बताया कि युवक देर रात कावंड़ मेला देखने के लिए घर से हाईवे पर आया था और सोमवार की सुबह उसका शव शराब ठेके के पास बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चाकू के कई वार मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस जल्द ही प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दिये वाटर कूलर का सर्वे कराने के निर्देशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़,

Read More »