तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएम

मुजफ्फरनगर। अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली के लिए जनता के बीच मशहूर पीसीएस अफसर मोनालिसा जौहरी को खतौली तहसील से हटाते हुए मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर खतौली में नया उप जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।

खतौली क्षेत्र में अपने औचक निरीक्षण और अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर चर्चाओं में रहने वाली एसडीएम मोनालिसा जौहरी को डीएम उमेश मिश्रा ने तहसील से हटा दिया है। डीएम ने मोनालिसा जौहरी का तबादला करते हुए उनको मुख्यालय पर अटैच किया है। जबकि उनके स्थान पर संजय सिंह को उप जिलाधिकारी खतौली बनाया गया है। एक एसडीएम अपूर्वा यादव पहले से ही मुख्यालय पर अटैच हैं। 

इसे भी पढ़ें:  डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *