कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला के मुख्य द्वार पर राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति स्थापित की गई है। इसका लोकार्पण रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इसके साथ ही समाज के गणमान्य लोगों ने राजा रतन चंद्र की पूजा अर्चना की और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजवंश धर्मशाला लक्ष्मण विहार में राजा रतन चंद्र जी की मूर्ति का अनावरण हुआ है। निश्चित रूप से राजा रतन चन्द ज़ी का जिस प्रकार से समाज में योगदान रहा। औरंगजेब के समय में जब जजिया कर लगाकर वसूली की जा रही थी, तब राजा रतन चंद्र जी ने समाज को सम्मान दिलाने का काम किया और हिंदू हितों के लिए एवं राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज शलभ गुप्ता ने उनकी पूरी टीम में यहां पर उनकी मूर्ति का अनावरण कराया, इसके लिए मैं इनको और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः कपिल देव

उद्योगपति सत्य प्रकाश रेशु ने जानकारी देते हुए बताया की अनेको भाषाओं के ज्ञाता देश को समर्पित, हितकारी राजा रतन चन्द की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उसमें सबसे बड़ी महत्व की बात यह है, कि जिस तरीके से कुछ धर्म विशेष के लोग आतंकवाद करते थे। तानाशाही करते थे जबरदस्ती दबाव बनाते थे और जजिया कर के नाम पर लोगों को अपवित्र करने की कोशिश करते थे। राजा रतन ने अपना समर्पण करके देश के लोगों को आगे बढ़ाकर के संगठित करके पूरे नियम कानून से उन लोगों का विरोध किया और जजिया कर हटवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »