MUZAFFARNAGAR PALIKA-गरीबों का होगा कल्याण, बेटियों के लिए मण्डप तैयार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् जल्द ही गरीबों का कल्याण करने के लिए अब निर्धन और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों का मण्डप सजाने का भी काम करने जा रही है। करीब 358 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कल्याण मंडप योजना में मुजफ्फरनगर शहर में पहला कल्याण मंडप बारात घर बनकर तैयार हो चुका है। पालिका में इस मंडप को हैंड ओवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पालिका में कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से हस्तांतरण प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी है। पालिका ईओ ने निर्माण विभाग से कार्य स्थल का निरीक्षण करते हुए चेक लिस्ट के अनुसार निर्माण कार्य का परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है ताकि समय से कल्याण मण्डप को जनता को समर्पित करते हुए इसका लाभ प्रदान किया जा सके।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के आयोजन के लिए एक निश्चित स्थल तय करने के लिए सभी जनपदों के निकायों में एक-एक कल्याण मण्डप बारात घर निर्मित करने का ऐलान किया था। इसके लिए दिसम्बर 2022 में शासनादेश जारी किया गया और निकायों से कल्याण मण्डप के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये गये थे। मुजफ्फरनगर शहर में कल्याण मण्डप के लिए नगरपालिका परिषद् ने रुड़की रोड स्थित पालिका के पुराने बारात घर की भूमि कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम ;नगरीयद्ध को उपलब्ध करा दी थी। प्रदेश सरकार ने दो किश्तों में इसके लिए नगरपालिका परिषद् को बजट धनराशि भी अवमुक्त कर दी थी। अब यह कल्याण मण्डप बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम ;नगरीयद्ध के परियोजना प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने कार्य पूर्ण होने के उपरांत दो मंजिला कल्याण मंडप को पालिका को हैंड ओवर करने के लिए हस्तांतरण प्रपत्र अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को उपलब्ध कराते हुए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आग्रह किया है। रवि प्रताप के अनुसार कल्याण मण्डप निर्माण के लिए 358 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। इसमें बारात को ठहराने ओर भोजन आदि व्यवस्था के लिए दो हॉल, मण्डप, किचन, शौचालय, पेयजलापूर्ति के लिए सबमर्सिबल पम्प के साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था के साथ ही शासनादेश के अनुसार सभी कार्य पूर्ण करा लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जल निगम के द्वारा अक्टूबर 2023 को इसके लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया था और 25 फरवरी 2025 को सभी कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करा लिये गये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रुड़की रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने पालिका की भूमि पर कल्याण मण्डप बनाया गया है। कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस उ.प्र. जल निगम ;नगरीयद्ध सहारनपुर के द्वारा भवन निर्मित कराते हुए हस्तांतरण प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। इसमें एई निर्माण विभाग को मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि अभी उनको कल्याण मण्डप के हस्तांतरण को लेकर कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पिछले दिनों निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया था, तो कुछ कार्य शेष मिले थे, जिनको पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा था।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

जल निगम ने मांगा ईओ का आधार, बिजली कनेक्शन पर फंसा पेंच

मुजफ्फरनगर नगरपालिका की भूमि पर मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप योजना में बारात घर का निर्माण करने के बाद हस्तांतरण का प्रकरण अभी फंसा नजर आ रहा है। कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस उ.प्र. जल निगम ने पालिका ईओ को दिये हस्तांतरण प्रपत्र में दावा किया है कि 25 फरवरी को परियोजना का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अभी कल्याण मण्डप को बिजली कनेक्शन का इंतजार है। इसके लिए जल निगम के सहायक अभियंता स्थानीय रामवीर सिंह ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से कल्याण मण्डप का विद्युत कनेक्शन कराने के लिए व्यक्तिगत आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिका की कई परियोजनाओं के लिए पूर्व में भी विद्युत कनेक्शन होते रहे हैं, हाल ही में एमआरएफ सेंटर और लिंक रोड पर मोबाइल काम्पेक्टर के लिए भी विद्युत कनेक्शन कराये गये हैं, लेकिन वो पालिका के नाम पर हुए हैं, ईओ के व्यक्तिगत नाम से नहीं हुए हैं। इस कारण अभी विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है। इसकी प्रक्रिया पालिका के नाम पर करने के लिए कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने चलाया स्वच्छता अभियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देश के विकास में छोटे उद्यमियों की बड़ी भूमिकाः सतीश महानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जिन्दगी की जंग हार गया भाजपा नेता जयदेव बालियान

Read More »