शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के द्वारा रविवार को आयोजित की गई प्रभु श्री श्याम खाटू वाले की निशान यात्रा निकाली गई, इसमें शिव चौक पर सवेरे एकत्र हुए हजारों भक्तों की भीड़ के बीच नगर विधायक मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अन्य अतिथियों के साथ पहुंचकर बाबा श्याम का पूजन किया। इसके बाद जय श्री श्याम के जयघोष के साथ बाबा की निशान यात्रा प्रारम्भ हुई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही हजारों भक्तों ने इसमें शामिल होकर मंदिर पर पहुंचकर अपने निशान बाबा श्याम को अर्पित किये और सुख समृ(ि की कामना भी की।


श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रविवार को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ हुई। यहां अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अन्य अतिथियों के साथ बाबा श्याम की पूजा अर्चना की। इसके उपरांत बाबा श्याम की बड़ी और सुन्दर झांकी के साथ निशान यात्रा शुरू की गई। इसमें हजारों भक्त शामिल रहे। यह निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार के रास्ते भरतिया कालोनी नई मंडी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां पर भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु कतार ब( होकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किये।

इसे भी पढ़ें:  बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने में खर्च हो गए 1.11 करोड़


इस निशान यात्रा में मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विशाल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अंकुर दुआ, सुनील तायल के साथ ही श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से अध्यक्ष मनीष अग्रवाल संदीप गर्ग जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, अनुज गर्ग, राजीव बंसल, राजकुमार सिंघल, राजेन्द्र गुप्ता, अरविंद बंसल, अरुण गर्ग, संदीप गोयल, शुभम बंसल, विदित गुप्ता, मयंक अग्रवाल, अचिन बंसल, नरेंद्र गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अनूप गोयल, गौरव गर्ग, रोहताश कुमार, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, मधुसूदन अग्रवाल, निक्की, अर्पित जैन, गट्टू, शास्वत गोयल, अनुराग, लोकेश बंसल, शुशांत गर्ग, अर्पित सिंघल, अवि, लव अग्रवाल, मनोज गोयल, जय बंसल, दीपांशु गर्ग, पुलकित, गौरव, अंकित गर्ग, प्रांशु बंसल, अमन गर्ग, रचित सिंघल, वासु, विपुल गर्ग सहित हजारों भक्तजन शामिल रहे। मनीष ने बताया कि सोमवार 10 मार्च 2025 को श्री राम लीला भवन नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें कोलकाता से भजन गायक कुमार दीपक एवं राजस्थान भीलवाड़ा से राघव दाधीच बाबा एवं बाबा के प्रेमियों को रिझाएंगे। बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे। 

इसे भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, सात वाहन सीज, 4.74 लाख जुर्माना वसूला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी चौक पर असामाजिक तत्वों ने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नई नवेली दुल्हन का कचहरी से दिनदहाड़े अपहरणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बीआईटी में सीएम योगी का हैलीपेड और मंच बनाने

Read More »