करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ो देशवासियों को जोड़ने के लिए एक मजबूत आधार देने के साथ साथ सेतु का काम किया है। इसके सहारे प्रधानमंत्री ने उन अनछुए पहलुओं को देश के सामने लाने का काम किया, जो लाखों युवाओं की प्रेरणा बने। छिपी प्रतिभाओं को देश में एक पहचान मिली और वो निखर कर विश्व पटल पर चमके।

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता और आरएसएस कार्यकर्ता अरूण खंडेलवाल के आवास पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया और पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाये गये बिन्दुओं के आधार पर जनसेवा के लिए प्रेरित रहने की सीख दी और चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों ने हम सभी को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करने की प्रेरणा दी है। मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल एक संवाद है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में बैठे करोड़ों देशवासियों के मन को जोड़कर राष्ट्रीय उत्थान के लिए सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित कर एक सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का काम भी कर रहा है। यहां उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को आत्मसात किया, संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहने और पार्टी के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने में योगदान का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अरूण खंडेलवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, पंकज महेश्वरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, श्रीमोहन तायल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सभासद की शिकायत-ईओ ने पालिका को लगा दिया 50 लाख का फटका

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हिस्ट्रीशीटर सलीम…एक थाना, 22 साल और 32 मुकदमेभाकियू नेता

Read More »